Breaking News

BREAKING NEWS : कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने को कहा


कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मामूली लक्षण मिलने पर मैंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। राहुल गांधी ने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना संक्रमण की वजह से एम्स में भर्ती हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यही नहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हैं। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण से निपटने में राहुल गांधी सरकार पर असफल होने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कई बार मांग की थी कि देश में सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। हालांकि अब सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन का ऐलान किया है। अब तक 45 साल से अधिक आयु के लोगों को ही कोरोना का टीका लग रहा था, लेकिन अब 18 साल से अधिक आयु के लोगों को इसमें शामिल करने से इसका विस्तार होगा और बड़ी आबादी इसके दायरे में आ सकेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v7p4s2

कोई टिप्पणी नहीं