स्वास्थ्य अधिकारी को भी सरकारी व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं, सीएमएचओ संक्रमित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती

एमपी का जबलपुर शहर, जहां पर कोरोना महामारी ने पूरी तरह अपने पैर पसार लिए है, यहां के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बारे में क्या कहा जाए, यहां पर पदस्थ मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को भी अपनी व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं है, वे पत्नी सहित कोरोना संक्रमित होने के कारण निजी अस्पताल की शरण में चले गए। जिससे आम आदमी का कैसे बेहतर इलाज हो रहा होगा, इस बात का अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है। जिला अस्पताल को लेकर पिछले दिन भी जिला अस्पताल विक्टोरिया में टैक्निशियन की मौत को लेकर भी परिजनों ने जमकर बवाल मचाया है, परिजनाअें का आरोप था कि आक्सीजन का प्रेशर कम होने से घटना हुई है। बताया जाता है कि जिला अस्पताल विक्टोरिया के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रत्नेश कुररिया लगातार भ्रमण करते हुए इस बात का पता लगा रहे है कि शासकीय अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में भरती मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है या नहीं, उनकी कोशिश यही है कि सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों को बेहतर इलाज मिले, इस व्यवस्था को देखते देखते डाक्टर रत्नेश कुररिया व उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि कुररिया भी संक्रमित हो गई। डाक्टर दम्पति ने संक्रमित होने के बाद स्वयं निजी अस्पताल की शरण ली है, वे इस समय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे है, जबलपुर के जिला अस्पताल के सीएमओ द्वारा निजी अस्पताल में भरती होने के बाद से ही चर्चाओं का माहौल शुरु हो गया है, लोगों का कहना है कि मेडिकल व जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज कैसा हो रहा है, यहां पर व्यवस्थाएं कितनी सटीक है, इस बात का अंदाजा तो सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सीएमएचओ रत्नेश कुररिया अपनी पत्नी सहित निजी अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे है, उन्हे भी सरकारी व्यवस्थाओं पर भरोसा नहीं है, ऐसे में इन अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीजों के इलाज कैसा हो रहा होगा, बेहतर समझा जा सकता है। इस मामले में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने भी कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के मुखिया को ही शासकीय अस्पतालों पर भरोसा नहीं है तो आम आदमी की क्या हालत हो रही होगी, बेहतर समझा जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले दिन भी रांझी के शासकीय अस्पताल में पदस्थ टैक्निशियन मुवीन खान कोरोना के सेम्पल कलेक्शन का काम कर रहे थे, जिसके चलते वे भी दो दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए, जिन्होने जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां पर मुवीन खान की उपचार के दौरान मौत हो गई, इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि आक्सीजन का प्रेशर कम होने के कारण मौत हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3euQLEi
कोई टिप्पणी नहीं