गजबः पत्नी को हुआ किसी और से प्यार तो पति ने करा दी दोनों की शादी, आशीर्वाद भी दिया

बिहार के भागलपुर जिले में अजब-गजब प्यार का एक मामला सामने आया है। प्यार एक महिला को उस समय हुआ, जब उसकी शादी हो गई थी। पति ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए काफी समझाया, पर वह नहीं मानी। इसके बाद पति ने पत्नी के प्यार के लिए उसकी शादी प्रेमी से करा दी, इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। दरअसल, शादी के बाद महिला को किसी और से प्यार हो गया। जब पति को पत्नी का यह करतूत का पता चला तो उसने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। फिर दिल पर पत्थर रख उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। सात साल पूर्व खगडिय़ा जिले की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के गली नंबर पांच निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। उत्तम और सपना के दो संतानें हैं। दोनों पुत्र हैं। बच्चों की उम्र पांच वर्ष और साढ़े तीन वर्ष है। सात वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना की आंखें चार हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ चला। इसकी भनक जब पति को लगी तो कई बार विरोध हुआ लेकिन सपना नहीं मानी। सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। इसके बाद सपना के पति ने अपनी सहमति दे दी और अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी। स्वजनों के उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों की शादी हुई। शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए। इस शादी समारोह में तीनों पक्ष के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी साक्षी बने। बताया जा रहा है कि सपना की दूसरी शादी हो जाने के बाद फिलहाल दोनों संतान उत्तम के पास रहेगा। जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी की भनक लगी मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। फिर नवदंपति ने पति का आशीर्वाद लिया। उत्तम मंडल ने दोनों के दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xpXs37
कोई टिप्पणी नहीं