Breaking News

कंगना बोलीं, ऑक्‍स‍ीजन लेवल बढ़ाने के लिए पेड़ लगाएं, हो गईं ट्रोल


बॉलीवुड की क्वीन कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर कई मुद्दों पर अपनी राय भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। हालांकि ये बात अलग है कि वे यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। अब ऐसे ही एक मामले में कंगना एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना ने ट्वीट किया, क्या आप भी ऑक्सीजन की कमी महसूस कर रहे हैं। तो प्लीज आप इसे ठीक करने के लिए अपने आस-पास एक कोशिश करें। ऑक्सीजन की कमी की भरपाई करने के लिए पेड़ लगाएं और यह एक स्थायी समाधान है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो उन्हें प्लीज काटे भी नहीं। एक्ट्रेस ने लिखा कि अपने कपड़े री-साइकल करो, वैदिक खाना खाओ, जैविक जीवन जियो और यह सब उपाय आपके ऐसे साधन हैं, जो हमेशा आपके काम आएंगे, लेकिन कंगना की यह सलाह सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने कंगना को जमकर ट्रोल कर दिया।एक यूजर ने कमेंट किया, मैम आपको इलाज की जरूरत है। आप बिल्कुल पागल हो गई हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पांडे इसलिए कहते हैं पढ़ाई क्यों जरूरी होती है। एक अन्य कमेंट में लिखा गया, एक नंबर की गप्पू बाज है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, उफ्फ कंगना प्लीज। एक यूजर ने लिखा, ज्ञानी बाबा अपना मुंह बंद कर लो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, नींद में क्या दीदी। वहीं कुछ यूजर्स ने कंगना को कम बोलने की सलाह दी, तो कुछ ने बोला, जब जरूरत हो तब ही बोला करो।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3atLVWu

कोई टिप्पणी नहीं