इस मुस्लिम देश में लड़कियां करवा रहीं थीं न्यूड फोटोशूट, पुलिस ने किया सभी को गिरफ्तार

दुबई की एक गगनचुंबी इमारत की बालकनी में खड़े होकर अश्लील फोटोशूट करवाना युवतियों के एक समूह को महंगा पड़ गया। सार्वजनिक दुर्व्यवहार के आरोप में सभी युवतियों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में उन पर लगे आरोप सही साबित हुए तो उन्हें छह माह की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है।युवतियों का यह समूह बालकनी में नग्न फोटोशूट करवा रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासियों ने पुलिस से की। पुलिस हरकत में आई और तुरंत सभी को गिरफ्तार कर लिया। युवतियों की कई अश्लील फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सभी युवतियों पर शालीनता कानून के उल्लंघन का आरोप है। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात में पोर्नोग्राफिक सामग्री का प्रचार करना भी दंडनीय अपराध है, जिसके लिए जेल सहित करीब दस लाख रुपए के जुर्माने का प्रवधान है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि 15 युवतियों का यह ग्रुप इजरायली है और ऐसा उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fGJGTt
कोई टिप्पणी नहीं