Breaking News

इस खूबसूरत मॉडल का बड़ा दावा, मेरी शक्ल पर बनते हैं फेक अकाउंट, लुटने के बाद लोग मुझसे मांगते हैं पैसा


सोशल मीडिया पर फेक आकाउंट बनाकर लोगों को लूटने की घटनाएं भारत ही नहीं विदेशों में भी लगातार सामने आ रही हैं। अब एक अमरीकी मॉडल का दावा है कि ठगों ने उसकी फोटोज का उपयोग कर हजारों फेक अकाउंट्स बना लिए हैं और लोगों को ठग रहे हैं। इतना ही नहीं इस मॉडल की परेशानी का कारण यह है कि कुछ लोग अब इस मॉडल से अपनी राशि वापस मांग रहे हैं। मामला अमेरिका का है।अमरीकी मॉडल सबरीना निकोल का दावा है कि उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कई लोग कैटफिशिंग कर चुके हैं। कैटफिशिंग यानि एक ऐसा कॉन्सेप्ट जिसमें फेक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाई जाती है और फिर लोगों को फंसाया जाता है और उनसे पैसे लूट लिए जाते हैं। सबरीना का दावा है कि ऐसे लोग फिर उनसे पैसे मांगने आते हैं। सबरीना का कहना है कि ऐसा उनके लोकप्रिय चेहरे के कारण हो रहा है। मॉडल का दावा है कि वह पिछले कुछ सालों में अपने नाम और तस्वीर लगे हजारों फेक अकाउंट्स की शिकायत कर चुकी हैं।सबरीना का कहना है कि इन सबका असर अब उनकी निजी जिंदगी पर पड़ रहा है। कई डेटिंग साइट्स ने उन्हें बैन कर दिया है। लोग उनसे रुपए मांगते हैं, जो उन्होंने कभी लिया ही नहीं। बेवजह उनकी बदनामी हो रही है। वहीं उन्हें हर समय इस बात की चिंता रहती है कि कहीं कोई उनके नाम से किसी को लूट नहीं रहा हो। सबरीना कहती हैं कि मुझे उन लोगों के लिए बेहद बुरा लगता है, जिन्हें मेरे नाम पर लूटा जाता है। लेकिन लोगों को भी हजारों डॉलर देने से पहले सोचना चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P5k5bV

कोई टिप्पणी नहीं