Breaking News

फ्रांस से भारत पहुंचा सबसे खतरनाक हथियार, अब उड़ेगी चीन और पाकिस्तान की नींद


चार राफेल युद्धक विमानों की पांचवीं खेप फ्रांस से भारत पहुंच गई है। बिना रुके आठ हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए इन विमानों में रीफ्यूलिंग की व्यवस्था फ्रांस की वायुसेना और यूएई ने की। भारतीय वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने इन विमानों को हरी झंडी दिखाकर फ्रांस के मैरिग्नेक बॉरडॉक्स एयरबेस से रवाना किया था। अधिकारियों ने बताया कि राफेल युद्धक विमानों की इस पांचवीं खेंप के भारत पहुंचते ही भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल कुल 18 राफेल विमान हो गए हैं। इससे भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की एक स्क्वाड्रन पूरी हो गई है। 18 विमानों की पहली स्क्वाड्रन को अंबाला एयरबेस पर तैनात किया गया है। जबकि दूसरी स्क्वाड्रन यानी अन्य 18 राफेल विमानों को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाना है। वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने पांच दिवसीय दौरे पर फ्रांस सोमवार को ही पहुंचे हैं। वह फ्रांसीसी पायलटों के साथ इन विमानों को बिना रुके भारत पहुंचने के लिए फ्रांस और यूएई की व्यवस्था देखने गए हैं। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल (दो स्क्वाड्रन) युद्धक विमान खरीदने का फैसला सितंबर, 2016 में भारत सरकार ने किया था। दोनों सरकारों के बीच यह रक्षा सौदा 59 हजार करोड़ रुपए में हुआ था। इस साल के अंत तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाने हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QReKWg

कोई टिप्पणी नहीं