कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, लेकिन मृत्युदर हुई कम : डॉ. हर्षवर्धन

देश में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कोविड-19 पर उच्च स्तरीय समूह मंत्रियों की 24 वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि देश में मृत्यु दर लगातार कम हो रही है और अभी मृत्यु दर 1.28 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,31,968 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 780 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 61,899 को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,30,60,542 पहुंच गया है। आपको बता दें कि त्तराखंड में आईआईटी रुड़की में भी कोरोना बम फूटा है। यहां पिछले दिनों में 90 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। वहीं दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच राज्यों में कोरोना मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में 7,437 नए केस सामने आए हैं। यहां अभी 23,181 एक्टिव केस हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a09Blg
कोई टिप्पणी नहीं