दूल्हे ने मास्क नहीं लगाया तो दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार

दहेज की मांग पर शादी से इनकार की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। शराबी पति को देखकर वरमाला से मना करने के मामले भी सुनाई दे जाते हैं। लेकिन दूल्हे के मास्क नहीं लगाने पर दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ा उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। गलती का अहसास होने पर दूल्हे ने तुरंत मास्क लगा लिया। एकाएक हुए इसे पूरे घटनाक्रम को देख पंडित और रिश्तेदार भी सकते में आ गए। हालांकि सभी ने दुल्हन की सराहना की। ससुर तक बोले पड़े-बेटी शाबाश।बताया जा रहा है कि मामला खादर के एक गांव का है। यहां हापुड़ जिले के एक गांव से बरात आई हुई थी। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रख शादी में इंतजाम किए गए थे।जानकारी के अनुसार जिस समय फेरों की तैयारी चल रही थी उसी वक्त दुल्हन की निगाह दूल्हे के मुंह पर पड़ी। दूल्हे ने मास्क नहीं लगा रखा था। यह देख दुल्हन बिफर गई। उसने फेरे लेने से मना कर दिया। कहा कि पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है। इसके बावजूद दूल्हे ने मास्क क्यों नहीं लगाया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां सन्नाटा छा गया। इसी दौरान वहीं मौजूद दूल्हे के पिता ने शाबाश बेटी....कहकर खामोशी तोड़ी। इसके बाद रिश्तेदारों ने भी दुल्हन की सराहना की। वहीं दूल्हे ने भी जेब से मास्क निकाला और फटाफट लगा लिया। इसके बाद फेरे संपन्न हो गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3euS7iu
कोई टिप्पणी नहीं