Bijapur Naxalite attack: शहीद जवानों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, असम की लेखिका देशद्रोह मामले में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में असम में एक महिला लेखिका शिखा सरमा के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने लेखिका को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि गुवाहाटी निवासी लेखिका ने फेसबुक पर लिखा, कर्तव्य का पालन करते हुए जान गंवाने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद नहीं कहा जा सकता। इस तर्क के आधार पर विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की बिजली के संपर्क में आने से यदि मौत हो जाती है तो उसे भी शहीद का दर्जा देना चाहिए। मीडिया को लोगों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए। शिखा की इस पोस्ट को लेकर फेसबुक पर बहस छिड़ गई। लोगों ने उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई। लोगों ने स्क्रीनशॉट लेकर लेखिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। हाई कोर्ट के दो वकीलों ने स्क्रीन शॉट के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।एफआईआर दर्ज होने के बाद दिसपुर पुलिस थाने की पुलिस ने लेखिका को गिरफ्तार करके जेल भेजा। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिखा डिब्रूगढ़ में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर कलाकार काम भी करती हैं। पिछले साल अक्टूबर में भी वह सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट को लेकर शिखा को रेप की धमकी तक दी गई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uyq9IQ
कोई टिप्पणी नहीं