Breaking News

इंदौर में 30 अप्रैल तक शादियों के आयोजन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किये निर्देश


मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से यहां शादी समेत सभी तरह के समारोहों को 30 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। प्रशासन ने अपील की है कि न खुद के लिए खतरा बनें, न परिवार को खतरे में डालें। शादियों की तारीख आगे बढ़ाएं। गौरतलब है कि है कि इंदौर में लगातार 6वें दिन कोरोना के 1698 नए मरीज सामने आए। यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसे देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने 30 अप्रैल तक शादियों को रद्द करने के निर्देश जारी किया है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि हम इंदौर जिले में किसी को भी शादी की अनुमति नहीं दे रहे है। सभी से अनुरोध है कि जो स्थिति है, उसके हिसाब से अपने यहां की शादियां टाल दें। यदि किसी ने शादी की तो आप मानकर चलिए कि आप खुद के साथ अपने परिवार को संकट में डाल रहे हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शादी जैसे आयोजन पर 100 फीसदी संक्रमण होगा। 30 अप्रैल तक कोई भी घर से बाहर न निकले, क्योंकि संक्रमण दर के कम होने में टाइम लगेगा। अस्पतालों में बेड फुल हैं। जिस प्रकार से यह महामारी फैल रही है, किसी भी देश में इस प्रकार से मेडिकल व्यवस्था नहीं हो सकती कि इतने मरीजों को आईसीयू और एचडीयू बेड उपलब्ध करवाया जा सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3alZDdZ

कोई टिप्पणी नहीं