दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज से 30 अप्रैल तक रात 10 से सुबह 5 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं मामलों में बढ़ोतरी वाले दूसरे राज्यों जैसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पहले ही रात का कर्फ्यू लगाया जा चुका है। गौरतलब है कि 2 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि पहले की तुलना में इस बार संक्रमण दर कम है, लिहाजा किसी भी तरह लॉकडाउन करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम स्थिति की समीक्षा करेंगे। यदि भविष्य में लॉकडाउन की जरूरत हुई तो पहले मैं इस पर परामर्श करूंगा। दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 3,548 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामले 6,79,962 हो गए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 5.54 प्रतिशत है। यह लगातार चौथा दिन है कि जब दिल्ली में 3,500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले रविवार को यहां 4,033 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि साल 2021 का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था। वहीं 3 अप्रैल को 3,567 और 2 अप्रैल को 3,594 मामले सामने आए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R9x64S
कोई टिप्पणी नहीं