Breaking News

2 सिर 3 तीन हाथ, लेकिन शरीर एक, ओडिशा में जन्मी भारत की सबसे अनोखी बच्ची


ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक महिला ने बहुत ही अनोखे बच्ची को जन्म दिया है, जिसके दो सिर और तीन हाथ हैं, लेकिन शरीर एक है। इस बच्ची को जिसने देख वह चकित रह गया । डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए कहा कि ये एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति है। बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और महिला दूसरी बार मां बनी हैं। बच्चियों के सिर पूरी तरह से विकसित हैं। शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष साहू ने बताया कि नवजात दोनों मुंह से आहार सेवन कर रहे हैं और उनकी दो नाक है। जुड़वा बहनें एक-दूसरे से जुड़ी हैं और उनका शरीर एक है। उनके तीन हाथ हैं और दो पैर हैं। नवजात का जन्म ऑपरेशन के जरिये एक निजी अस्पताल में हुआ था बाद में उसे केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।इससे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा और देवास में भी ऐसे बच्चे जन्म ले चुके हैं। वहीं दुनिया के कई शहरों में ऐसे दुर्लभ केस सामने आ चुके हैं। पिडियाट्रिक सर्जरी जर्नल में छपे एक शोध पत्र की माने तो इनमें से केवल 11 फीसदी ही ऐसे होते हैं जिनका धड़ तो एक होता है लेकिन सिर दो। इस तरह के बच्चों में दो से लेकर चार हाथ तक पाए जाते हैं। एक धड़ पर दो सिर वाले बच्चों को डिसेफल पैरापैगस कहा जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qi5R7y

कोई टिप्पणी नहीं