ये है दुनिया का सबसे हैवान बेटा, अपनी ही मां के कर दिए 1 हजार टुकड़े, फिर किया ऐसा खौफनाक काम

जिस मां ने जन्म दिया उसी की बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसने शव के एक हजार टुकड़े किए और उन्हें खा गया। यहां तक भी उसका दिल नहीं पसीजा और उसने मां के शव के कुछ टुकड़े अपने श्वान को भी खाने को दिए। यह दिल दहलाने वाली घटना स्पेन की है।हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोट्र्स के अनुसार, आरोप साबित होने पर आरोपी बेटे को 15 साल की सजा हो सकती है। जानकारी के अनुसार मैड्रिड निवासी एल्बर्टो सांचेज गोमेज (28) एक वेटर है जो फिलहाल बेरोजगार है। खबर है कि हत्या की शिकार मारिया गोमेज (68) की एक दोस्त की शिकायत पर पुलिस सांचेज के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए वहां महिला के शरीर के कुछ हिस्से फ्रिज और प्लास्टिक बैग में मिले। इस बारे में जब सांचेज से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि जब वह मारिया गोमेज के घर पर पहुंचे तो सांचेज ने दरवाजा खोला। उसने बताया कि मारिया गोमेज यहीं पर हैं लेकिन वो अब मर चुकी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dNt3E1
कोई टिप्पणी नहीं