महामारी की दूसरी लहर का असर , ताजमहल का दीदार 15 मई तक बंद, सोमनाथ मंदिर में श्रृधालुओं का प्रवेश बंद

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते रोजाना मरीजों की सख्या में इजाफा हो रहा है। अब पर्यटन पर भी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का असर दिखने लगा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने देश के सभी स्मारकों, संग्रहालयों और संरक्षित स्थलों को बंद करने का निर्णय लिया है।अब आप ताजमहल समेत सभी स्मारकों का दीदार 15 मई तक नहीं कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय 15 मई तक बंद रहेंगे। इस दौरान पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। वहीं, सोमनाथ मंदिर और पूरी जगन्नाथ मंदिर में रोजाना पूजा होगी, लेकिन श्रृधालुओं को मंदिर में आने की अनुमति नहीं होगी।आपको बता दें कि दिल्ली के लाल किले किले को मृत कौए में एवियन इन्फ्लुएंजा पाए जाने के चलते इस साल 19 जनवरी को बंद कर दिया गया था। उस समय से लाल किला बंद है। अब लाल किला भी 15 मई तक बंद रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में 170 ऐतिहासिक स्थल हैं। इनमें कुतुबमीनार, हूमांयू का मकबरा और लाल किला प्रमुख हैं। इन जगहों पर पर्यटक अधिक आते हैं। ऐसा माना जाता है कि तकरीबन दस हजार पर्यटक रोजाना आते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3naT03A
कोई टिप्पणी नहीं