Breaking News

देश के 150 जिलों में लग सकता है सख्त लॉकडाउन, एक दिन में 3 हजार से अधिक मौतें


देश में कोरोना वायरस से भयावहता स्थिति बनी हुई है। सोमवार को संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट रही, लेकिन मंगलवार के बाद से लगातार नए केस में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3,293 लोगों ने दम तोड़ दिया है। ऐसे में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 2,01,187 हो गया है। वहीं पहली बार हुआ है जब महामारी से इतनी मौतें हुई है। देश में फिलहाल एक्टिव केस 29,78,708 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (बुधवार) सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 3,60,960 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं। ऐसे में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1,79,97,267 पहुंच गई है. वहीं 3293 नई मौतें से मरने वालों का आंकड़ा 2,01,187 हो गया है। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 29,78,709 हैं और स्वस्थ्य हुए मरीजों की कुल संख्या 1,48,17,371 है। जबकि पिछले 24 घंटे में 25,56,182 वैक्सीन लगाई गई हैं। जिसके बाद टीकाकरण का आंकड़ा 14,78,27,367 हुआ। 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटीविटी रेट वाले जिलों में लॉकडाउन की तैयारीअंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जिन जिलों में कोरोना पॉजिटीविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा है, वहां सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 150 जिलों में कोरोना संक्रमण कम करने के लिए सख्ती से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि जिलों में कोरोना के मामले बढऩे के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ा है और यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं इतनी सक्षम नहीं हैं कि संक्रमण बढऩे पर मरीजों को उपचार उपल्बध करा पाएं. केन्द्रीय स्वास्थ्य समिति की उच्च स्तरीय बैठक में यह सलाह दी गई है, पर इस मामले में अंतिम फैसला केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर करेंगी। स्वस्थ्य होने की दर घटकर 82.54 फीसद हुईइधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक 24 घंटों में 3,23,144 केस सामने आए थे। संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 1,76,36,307 हो गई. नए मामले के साथ स्वस्थ्य होने की दर घटकर 82.54 फीसद और मृत्यु दर 1.12 फीसद हुई। बीते 24 घंटों में 3285 की मौत हुई है। जिनमें सर्वाधिक 895 महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और राजस्थान में 121 लोगों ने जान गवां दी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b3ueh9

कोई टिप्पणी नहीं