इस कंपनी ने किया सबसे बड़ा दावा, महज 15 साल में बना सकती थी Dinosaurs

अमरीका के टेक्नोलॉजी किंग एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने दावा किया है कि वह चाहती तो जुरासिक पार्क का निर्माण कर सकती थी। न्यूरालिंक के को-फाउंडर मैक्स होडक ने कहा कि उनकी कंपनी मात्र 15 साल में डायनासोर को भी बना सकती है। होडक अमरीकी बिजनेसमैन और टेक्नोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने एलन मस्क के साथ विवादास्पद न्यूरोटेक्नोलोजी फर्म की स्थापना की है।होडक ने 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जुरासिक पार्क को लेकर कहा कि उनकी फर्म इस तरह के पार्क की स्थापना कर सकती थी। मैक्स होडक ने ट्वीट किया कि हम चाहते तो जुरासिक पार्क का निर्माण कर सकते थे। इसमें आनुवंशिक रूप से प्रामाणिक डायनासोर नहीं होंगे, लेकिन 15 साल की ब्रीडिंग और इंजीनियरिंग से सुपर एक्जॉटिक नॉवेल स्पिसीज का निर्माण किया जा सकता है।होडक ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि वे जुरासिक पार्क को कैसे बनाते। उन्होंने उस टेक्नोलॉाजी के बारे में भी कुछ नहीं बताया, लेकिन यह दावा किया कि यह जैव विविधता में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता निश्चित रूप से मूल्यवान है, इसका संरक्षण भी जरूरी है। फिल्म जुरासिक पार्क को 1990 के माइकल क्रिकटन के नॉवेल पर बनाया गया था। इसमें सैम नील, लॉरा डर्न और जेफ गोल्डब्लम ने अभिनय किया था।न्यूरालिंक सूअर के दिमाग में चिप लगाने को लेकर चर्चा में है। इसे लेकर एलन मस्क ने ऐलान भी किया था कि इस साल के अंत तक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस स्टार्टअप का इंसानी टेस्ट यानी ह्यूमन ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। मस्क ने इस स्टार्टअप को 2016 में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में शुरू किया था। इसके जरिए अल्जाइमर, डिमेंशिया और रीढ़ की हड्डी की चोटों जैसे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का इलाज किया जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qay8x3
कोई टिप्पणी नहीं