बंगाल चुनाव में तैनात हुई यूपी की आर्म्ड पुलिस, TMC को लगा डर, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म्ड पुलिस की 30 कम्पनियों के तैनाती पर सवाल उठाए हैं। चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में टीएमसी के हवाले से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सशस्त्र बलों की बंगाल में तैनाती चुनाव को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और चुनाव में परिणाम बीजेपी के पक्ष में करने के प्रयास हो सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बंगाल चुनावों में भारी मांग है। भाजपा भी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप धड़ाधड़ चुनावी रैलियों में उतार रही है। नाथ संप्रदाय का बंगाल में भी अच्छा खासा प्रभाव है। इसके साथ ही पूर्वांचल के लोगों की भी अच्छी खासी आबादी है। योगी की जन सभाओं में लोगों के उमड़ते हुजूम से टीएमसी में हलचल है। पार्टी के बड़े बड़े नेता ममता का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में टीएमसी चुनाव आयोग से पत्र लिख कर आशंका व्यक्त करने के बहाने अपनी नाकामियों को छुपाने और बंगाल के लोगों से सहानुभूति हासिल करने की जुगत में है। इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rr1Vyw
कोई टिप्पणी नहीं