पटना की सड़कों पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, हिरासत में लिए गए तेजस्वी और तेज प्रताप यादव

बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद का मार्च शुरु हो चुका है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनेन का इस्तेमाल किया है. इस दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने कहा कि पुलिस के जरिए हमारी हत्या कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया गया है।इससे पहले राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महान समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का कहना था कि सड़क सूनी हो जाए तो सदन आवारा हो जाएगा। पटना में तेजस्वी ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, आज महागठबंधन में शामिल दल विधानसभा घेरने के लिए सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में काम नहीं कर रही है। इस कारण उन्हें आईना दिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही है और सरकार से जनहित के मुद्दे पर सवाल कर रही है।इधर, राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर जुटे हुए हैं। उन्हें वहीं रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। राजद कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। इस घेराव कार्यक्रम में तेजस्वी यादव भी शामिल हो रहे हैं। इस बीच, राजद नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, कान खोलकर सुन लो - रोक सको तो रोक लो, हमने अब ये ठाना है, बेरोजगार युवाओं की, चूल्हे से लिपटी महिलाओं की, उनका हक दिलवाना है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OWDA6c
कोई टिप्पणी नहीं