कोरोना : पिछले साल जैसे लॉकडाउन की आशंका नहीं, आर्थिक वृद्धि भी नहीं होगी प्रभावित : RBI गवर्नर

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को भरोसा जताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से आर्थिक वृद्धि में सुधार की रफ्तार प्रभावित नहीं होगी और आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 10.5 प्रतिशत के हालिया वृद्धि (GDP growth) लक्ष्य को बरकरार रखा है। कोविड-19 वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने और कई शहरों में इसके चलते लॉकडाउन लगाने की आशंकाओं के बीच आरबीआई गवर्नर का आश्वासन महत्वपूर्ण है। दास ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों का पुनरुद्धार निर्बाध रूप से जारी रहना चाहिए और मुझे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आरबीआई के 10.5 प्रतिशत वृद्धि अनुमानों को घटाने की जरूरत नहीं लगती। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय किसी को भी पिछले साल जैसे लॉकडाउन की आशंका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता की बात है लेकिन इससे निपटने के लिये इस बार हमारे पास अतिरिक्त उपाय हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय किसी को भी पिछले साल जैसे लॉकडाउन की आशंका नहीं है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cm5lOB
कोई टिप्पणी नहीं