सबसे बड़ी घुसपैठ: China ने Taiwan की सीमा में भेजे परमाणु बॉम्बर

चीन और ताइवान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताइवान को डराने के लिए चीन सबसे बड़ी घुसपैठ करने की साजिश रच रहा है, वहीं अब ताइवान भी ड्रेगन को मुंह तोड़ जवाब देने की तैयारी में है। दरअसल, दक्षिण चीन सागर में ताइवान को डराने में लगे चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में शुक्रवार को दक्षिणी हिस्से में सबसे बड़ी घुसपैठ की। चीन के चार परमाणु बॉम्बर एच-6 के समेत 20 फाइटर जेट के घुसने से ताइवान की वायुसेना हरकत में आ गई और उसने तत्काल इन चीनी विमानों को मार गिराने के लिए किलर मिसाइलों को तैनात कर दिया। यही नहीं ताइवान के फाइटर जेट ने चीनी विमानों को चेतावनी भी दी। इस घटना के बाद ताइवान स्ट्रेट में तनाव बहुत बढ़ गया है।चीन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह चीन की ओर से की गई सबसे बड़ी घुसपैठ थी। इन 20 लड़ाकू विमानों में चार परमाणु बॉम्बर एच 6के, जे-16 और जे-10 लड़ाकू विमान तथा अवाक्स निगरानी विमान शामिल थे। चीन की वायुसेना पिछले कुछ महीने से लगातार ताइवान के इलाके में घुसपैठ कर रही है। उसका दावा है कि ताइवान चीन का हिस्सा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के कुछ विमान बाशी चैनल से होते हुए गुजरे जो फिलीपीन्स से उसे अलग करता है।चीन को सबसे अधिक खतरा साउथ चाइना सी में ताइवान अमरीका और जापान की उपस्थिति से है। यही कारण है कि चीनी सेना इस इलाके में तेजी से अपनी सामरिक ताकत को बढ़ा रही है। चीनी सेना के जनरल जू किइलियांग ने संसद सत्र के दौरान कहा कि सेना को अपनी क्षमता बढ़ाने में तेजी लानी चाहिए। सेना को लड़ाकू तरीकों और क्षमता में सफलताओं को बढ़ाना चाहिए और सैन्य आधुनिकीकरण के लिए एक मजबूत नींव रखना चाहिए। ताइवान न्यूज ने गूगल अर्थ की हाल की तस्वीरों के आधार पर दावा किया है कि चीन ने ताइवान के नजदीक फुजियान प्रांत में चीनी एयरफोर्स के दो ठिकानों को तेजी से अपग्रेड किया है। कई अलग-अलग ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस की तस्वीरों के अनुसार, चीन हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक तेजी से मिलिट्री बेस को अपग्रेड कर रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3deSGMq
कोई टिप्पणी नहीं