Breaking News

लाख कोशिशों के बाद भी अगर नहीं हो रही है शादी तो जरूर करें ये उपाय


ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय और टोटके बताए गए हैं, जिनसे न सिर्फ विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं, बल्कि मनचाहा जीवनसाथी पाने का सपना भी पूरा होता है। आइए जानते हैं कन्या के शीघ्र विवाह के महाउपाय के बारे में।- प्रात:काल स्नान के पश्चात पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। अपनी मनोकामना को कहते हुए ऐसा लगातार 43 दिन तक करें। रविवार अथवा निषेधकाल में जल न चढ़ाएं।- श्रीरामचरित मानस के बालकांड में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रकरण का प्रतिदिन भक्ति-भाव के साथ पाठ करें। यह उपाय भी अत्यंत प्रभावी और शुभ फल देने वाला है।- मान्यता है कि यदि कोई अविवाहित कन्या किसी विवाह के समय किसी दूल्हे के पास खड़ी हो जाए और उसके ऊपर पड़ने वाले अक्षत यदि कन्या के उपर भी आकर गिरें तो उस कन्या का विवाह शीघ्र संपन्न होता है।- मन मुताबिक व योग्य जीवनसाथी शीघ्र ही पाने के लिए कन्या को बृहस्पतिवार का व्रत रखने के साथ ही केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। यह अत्यंत प्रभावी सनातनी उपाय है।- शीघ्र विवाह के लिए कन्या द्वारा 16 सोमवार का व्रत रखने और प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शीघ्र ही विवाह होता है। यदि कन्या का विवाह इन 16 सोमवार के बीच में तय हो जाए तो व्रत को अधूरा न छोड़ें।- शीघ्र विवाह के लिए प्रत्येक सोमवार को कन्या द्वारा सामर्थ्य के अनुसार चने की दाल व सवा लीटर कच्चे दूध का दान करवाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30ddCh2

कोई टिप्पणी नहीं