Breaking News

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नये रेट, जानिए आज टंकी फुल करवाने पर कितना करना होगा खर्च


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद घरेलू स्तर पर शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों मेंं टिकाव रहा। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्परेशन के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर रहा। 25 मार्च को पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव सप्ताहांत पर भी लगभग स्थिर रहा। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा। बता दें कि बुधवार को इस साल पहली बार पेट्रोल-डीज़ल के भाव कम हुए थे. बीते एक साल में पेट्रोल का भाव 21.58 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा है, जबकि इस दौरान डीज़ल का भाव 19.18 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा है। फरवरी में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका था। हालांकि, राज्यों द्वारा वैट कम होने के बाद यह तीने अंकों से नीचे आ गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PvnxMI

कोई टिप्पणी नहीं