Breaking News

क्वारेंटीन की डिटेल्स को लेकर भी फंसते नजर आए महाराष्ट्र के गृह मंत्री, अब दी ऐसी सफाई


मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। वहीं अब क्वारेंटीन की डिटेल्स को लेकर भी देशमुख फंसते नजर आ रहे हैं। विवाद गहराने पर देशमुख ने सफाई दी है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार 15 फरवरी, 2021 को चार्टर्ड विमान से सफर करने वाले यात्रियों की लिस्ट में अनिल देशमुख का भी नाम है। ऐसे में साफ है कि 15 फरवरी को अनिल देशमुख ने नागपुर से मुंबई तक चार्टर्ड फ्लाइट में सफर किया था। अब देशमुख ने बयान जारी किया है कि बतौर गृह मंत्री कोरोना काल में वो पूरे राज्य का सफर कर रहे थे, क्योंकि जवानों का हौसला बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से दुख पहुंचा है कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अनिल देशमुख ने बयान दिया कि क्वारेंटीन के दौरान वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठकों में हिस्सा ले रहे थे।गौरतलब है कि शरद पवार ने बीते दिन कहा था कि अनिल देशमुख 5 से 15 फरवरी तक अस्पताल में थे, लेकिन भाजपा ने दावा किया कि 15 फरवरी को वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। साथ ही एक डॉक्यूमेंट सामने आया, जिसमें देशमुख के चार्टर्ड फ्लाइट में सफर के सबूत हैं। परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद लगातार अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग हो रही है। इस बीच सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार देशमुख के बचाव में आए और कहा कि जिस वक्त के आरोप लगाए जा रहे हैं, तब अनिल देशमुख अस्पताल में भर्ती थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rjhtEs

कोई टिप्पणी नहीं