जमकर खरीदें सोना, दो दिन में हो चुका है इतना सस्ता, यहां जानिए कीमत
सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोना गुरुवार को 413 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ एमसीएक्स पर 44,535 पर बंद हुआ। वहीं चांदी में 2067 रुपए की गिरावट देखी गई। आज फिर से सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सोना सुबह 10 बजे 159 रुपए की गिरावट के साथ 44,382 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी में 417 रुपए की गिरावट है। चांदी 65,507 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इस तरह से पिछले 24 घंटे में सोने में एमसीएक्स पर 600 रुपए और चांदी में 2500 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है। सोने के दाम 44 हजार प्रति 10 ग्राम की ओर हैं और तो चांदी 65 हजार प्रति किलो के करीब जाते दिख रही है।वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जहां 1,691 डॉलर प्रति औंस तक सोना गिरा चुका है। वहीं चांदी में कॉमेक्स पर 25.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेडिंग हो रही है। इसके पहले हाजिर बाजार में सोने के भाव गुरुवार को 46,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 69,000 रुपए प्रति किलो बोले गए। जबकि जेवराती सोने के भाव 44,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए इन दामों में आज फि र से गिरावट आना तय माना जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c7eMQw
कोई टिप्पणी नहीं