Breaking News

एक सप्ताह में इतना सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी की कीमतों ने दिया तगड़ा झटका, जानिए कैसे


अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में रही गिरावट का असर घरेलू स्तर पर भी रहा, जिससे बीते सप्ताह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जबकि चांदी की चमक बढ़ गई। सप्ताहांत पर एमसीएक्स सोना वायदा 299 रुपय घटकर 44,587 रुपय प्रति दस ग्राम पर रहा तथा चांदी 342 रुपय बढ़कर 67,821 रुपय प्रति किलो हो गई। वही सोना मिनी 342 रुपये की साप्ताहिक गिरावट के साथ 44,542 रुपये प्रति दस ग्राम रहा तथा चांदी मीनी भी 235 रुपय कमजोर हो कर 65,015 रुपय प्रति किलो बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्ताह के दौरान सोना हाजिर 12 डॉलर कमजोर हुआ और शुक्रवार को 1724 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अमेरिकी सोना वायदा भी 18 डॉलर लुढक़ कर 1724 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर सप्ताह के दौरान मामूली रूप से एक डॉलर घटकर सप्ताहांत पर 25.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fkgqS2

कोई टिप्पणी नहीं