Breaking News

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर


बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक नेता को गोली मार दी। घायलावस्था में इन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी प्रेमचंद यादव अपने एक रिश्तेदार के साथ इसाढ़ी गांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस कुसुम्हा गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में जख्मी हालत में युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोली मारने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घायल युवक लोजपा के महासचिव बताए जाते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rjGL5f

कोई टिप्पणी नहीं