Breaking News

बाढ़ में फंसी दुल्हन तो शादी के जोड़े में किया एयरलिफ्ट, फिर शादी की ये तस्वीर हुई वायरल


ऑस्ट्रेलिया में हाल ही आई बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा जो वहां के डरावने हालात को बयां कर रहा है। पहले मकड़ियों के खेतों और घरों में घुसने का वीडियो देख लोग डर गए थे, अब एक नई फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। फोटो में दिखाया गया कि कैसे शादी के दिन एक दुल्हन बाढ़ के पानी से घिर गई और उसे रेस्क्यू किया गया। दरअसल, न्यू साउथ वेल्स में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है। बाढ़ का पानी बढऩे पर सडक़ें लबालब हो गईं हैं, पेड़ उखड़ गए हैं। घरों में पानी घुस गया है। स्थिति बिगडऩे पर हजारों लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना पड़ा। भीषण बाढ़ के बीच केट फोदेरिंघम और वायने बेल की शादी होनी थी।जानकारी के अनुसार इस युगल ने शादी के लिए 20 मार्च का दिन चुना था, लेकिन वे पिता के घर पर बाढ़ के पानी से घिर गए। दोनों ने तय किया कि चाहे कुछ भी हो जाए शादी जरूर करेंगे। दोनों की शादी विंघम में होनी थी जो मिड नॉर्थ कोस्ट पर है। बाढ़ के पानी में खुद को घिरा देखकर केट ने बिना समय गंवाए ट्वीट करके मदद मांगी और समय पर उनके पास मदद पहुंच गई।बताया जा रहा है कि केट इस समय गर्भवती हैं और उनकी मदद के लिए तत्काल एक हैलीकॉप्टर वहां पहुंच गया। यह हैलीकॉप्टर दुल्हन और दूल्हे तथा उनके पैरेंट्स को शादी के स्थल तक ले गया। केट ने बाद में बताया कि वह चर्च पहुंच गईं और अपने प्यार से शादी की है। यह चर्च उनके घर से कुछ ही दूरी पर था, लेकिन वे बाढ़ के कारण वहां तक जा नहीं पा रहे थे। शादी के जोड़े में बाढ़ के पानी से घिरे केट और वायने की सडक़ पर आपस में किस करते हुए फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lPAZHd

कोई टिप्पणी नहीं