भारत के ऐतिहासिक गगनयान मिशन में मिली एक और उपलब्धि, रूस में हुआ ऐसा काम

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चयनित चार भारतीय उम्मीदवारों ने रूस में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। दस हजार करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अगले साल भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ वर्ष में प्रक्षेपित किए जाने की संभावना है। मिशन के लिए इंडियन एयरफोर्स के चार पायलट को चुना गया था। वे पिछले साल फरवरी से ही मास्को के नजदीक यूरी गगारिन रिसर्च ऐंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर ले रहे थे। अब इनकी ट्रेनिंग भारत में भी होगी। अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और और रूसी लांच सेवा प्रदाता ग्लैवकॉसमॉस के बीच जून 2019 में समझौता हुआ था। ट्रेनिंग लेने वालों में भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन और तीन विंग कमांडर शामिल हैं। बता दें कि यह ट्रेनिंग 10 फरवरी, 2020 को शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2018 को लालकिले की प्राचीर से गगनयान मिशन की घोषणा की थी। इस मिशन पर करीब 10 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पिछले साल केंद्रीय कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी थी।गगनयान स्पेस में भारत का पहला मानव मिशन होगा, जिसे स्वदेशी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 के जरिए अंजाम दिया जाएगा। भारत के लिए यह बेहद जरूरी प्रोजेक्ट है, क्योंकि इसकी सफलता से स्पेस के क्षेत्र में इसरो की धाक बढ़ जाएगी। इसरो के प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि भारत 2021 में अंतरिक्ष में मानव भेजकर इतिहास रचेगा। यह देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षमता को बढ़ाएगा।बता दें कि स्पेस में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन थे, जिन्होंने साल 1961 में स्पेस की यात्रा की थी। देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने 2 अप्रैल 1984 को रूस के सोयूज टी-11 में बैठकर स्पेस की यात्रा की थी। अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रूस की वेलेन्टिना तरेश्कोवा ने 16 जून 1963 को स्पेस की यात्रा की थी। अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला को 1997 में यह मौका मिला था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39cEX7X
कोई टिप्पणी नहीं