Breaking News

अपने ही कैंपन में फंस गई कांग्रेस, इस्तेमाल कर ली ताइवान की तस्वीर, भाजपा ने घेरा


असम विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस अपने कैंपेन में फंस गई है। दरअसल कांग्रेस ने कांग्रेस ने असम के लिए कैंपन शुरू किया है असम बचाओ। इसके लिए एक आधिकारिक फेसबुक पेज और कैंपेन का विज्ञापन बनाया गया। इस विज्ञापन में जो तस्वीर लगाई गई उसे लेकर कांग्रेस घिर गई। बीजेपी का दावा है कि तस्वीर असम की नहीं बल्कि ताइवान की है।असम सरकार में मंत्री हिमांता बिस्व सरमा ने कांग्रेस के विज्ञापन की तस्वीरों का स्क्रीन शॉट लेकर ट्वीट किया। उन्होंने इन तस्वीरों को ट्वीट करने के साथ लिखा, कांग्रेस के आधिकारिक कैंपेन पेज में टी गार्डन की जो तस्वीर प्रयोग की गई है, वह ताइवान की है.. कहते हैं असम बचाओ। हिमांता ने आगे लिखा, कांग्रेस के नेता क्या असम को पहचान नहीं सकते? यह असम और हमारे राज्य में चाय के बागानों में काम करने वालों का अपमान है। हिमांता ने इसके आगे #CongressInsultsAssam लिखा। कुछ ही देर में यह वायरल हो गया और कांग्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा 1 अप्रैल, तीसरा और अंतिम चरण 6 अप्रैल को होना है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे और सांसद राहुल गांधी हाल ही में राज्य में चुनावी रैली कर चुके हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी दो दिनों के दौरे पर असम आई थीं। उन्होंने बीते मंगलवार को यहां चाय के बागानों में चाय की पत्तियां भी तोड़ी थीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30aZeWv

कोई टिप्पणी नहीं