बंगाल में चुनाव से पहले दो बम धमाके, एक मासूम की मौत, स्थानीय लोगों का आंदोलन तेज

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले के रसिकपुर में देशी बमों के विस्फोट से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। इस घटना से जिले में सदमे की लहर छा गयी है जबकि स्थानीय लोगों ने यह कहकर आंदोलन शुरू कर दिया है कि अपने प्रतिद्वन्दियों को नीचा दिखाने के लिए राजनीतिक दल बमों और विस्फोटक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। मृतक बालक की पहचान एस के अफरोज (7) के रूप में की गयी है। घायल बच्चे का नाम एस के इब्राहिम है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने विस्फोट की दो आवाजें सुनीं। उस समय क्लब हाउस के पास खेल रहे दोनों बालकों को बम मिले होंगे, जिससे खेलने के दौरान दोनों में विस्फोट हो गया। एक अन्य ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने चुनाव से पहले आतंक फैलाने के उद्देश्य से दोनों बच्चों को निशाना बनाया हो। राज्य पुलिस बल और केंद्र अद्र्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर तैनात कर दिये गये हैं। लड़कों को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोगों का आंदोलन भी तेज होता जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lD2jIC
कोई टिप्पणी नहीं