Breaking News

सस्ता होगा अब पेट्रोल-डीजल, टैक्स घटाने और ईंधन की कम कीमतों पर सरकार रही विचार


पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से सारा देश परेशान हो रहा है। आम आदमी बढ़ती ईंधन की कीमतों से तंग आ कर केंद्र के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा लाभ 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हो रहा है। केंद्र सरकार या बीजेपी सरकार इस विषय पर विचार कर रही है। जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार आम लोगों को ईंधन में कुछ राहत दे सकती है। बता दें कि वित्त मंत्रालय पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने पर विचार कर रहा है और सरकार टैक्स घटाने पर चर्चा कर रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्च स्तर पर चल रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे तेल का भारत विश्व में तीसरा बड़ा ग्राहक देश है। जिसकी कीमतें बीते 10 महीने में डबल- ट्रिपल हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम रिटेल में 60 फीसदी तक बढ़ जाते हैं। वित्त मंत्रालय तेल की कीमतों पर टैक्स घटाने और कुछ राज्यों में तेल कंपनियों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ चर्चा कर रही है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय चाहता है कि कोई ऐसा रास्ता निकला जा सके जिससे सरकार की आमदनी भी बढ़े और आम जनता को भी राहत मिलें। अब देखना यह है आम जनता की फिर सरकार की बढ़ती कीमतों का शिकार होगी या शिकार कें चंगुल में फंस कर रह जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bWzrqF

कोई टिप्पणी नहीं