Breaking News

लगातार चौथे दिन भी मिली बड़ी राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से बुधवार को घरेलू बाजार मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। कल ओपेक प्लस देशों की बैठक होने वाली है जिसमें तेल उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के बीच अब वित्त मंत्रालय एक्साइज ड्यूटी कम करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इससे आम आदमी को आसमान छूती कीमतों से फौरी राहत मिल सकेगी.।पिछले 12 महीने में मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स में दो बार बढ़ोतरी की है। इस प्रकार जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव न्यूनतम रिकॉर्ड स्तर पर था, तब भी आम जनता को पेट्रोल डीजल के मोर्चे पर बड़ी राहत नहीं मिल सकी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uNeHKv

कोई टिप्पणी नहीं