Breaking News

ब्रिटेन में बीबीसी के लाइव रेडियो शो में कॉलर ने पीएम मोदी की मां को दी गाली, भड़के लोग


एक चौंकाने वाली घटना में, बीबीसी के एक शो में एक कॉलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे भारत में नाराजगी देखने को मिली। बाद में बीबीसी ने माफी मांगी। यह घटना बीबीसी एशियन नेटवर्क के ‘बिग डिबेट’ के दौरान 1 मार्च को हुई थी। चर्चा का अधिकांश हिस्सा ब्रिटेन में सिखों और भारतीयों के नस्लीय भेदभाव के आसपास केंद्रित थी। ईस्टएंडर्स 1985 से एक प्रसिद्ध ब्रिटिश सोप ओपेरा है।शो के दौरान, होस्ट प्रिया राय और एक सिख वकील हरजाप भंगल सोप ओपेरा से एक कहानी पर चर्चा कर रहे थे जिसमें एक सिख चरित्र की पगड़ी को ‘मुकुट’ कहा गया था। जैसे ही शो दर्शकों के कॉल के लिए खोला गया, बातचीत भारत में चल रहे किसानों के विरोध की ओर बढ़ गई। चर्चा के दौरान, एक श्रोता साइमन ने फोन किया और इसका अंत गुस्से के साथ हुआ। होस्ट द्वारा टोके जाने पर कॉलर ने मोदी की मां के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।इस घटना से भारत में आक्रोश फैल गया और नेटिजेंस ने बीबीसी की आलोचना की। साथ ही ट्विटर पर हैशटैगबॉयकॉटबीबीसी ट्रेंड कर रहा था। बड़े पैमाने पर आक्रोश के बाद, तीन घंटे के पॉडकास्ट के रिकॉर्ड किए गए वर्जन से अपमानजनक सामग्री को हटाने के लिए संपादित किया गया। अब ऑनलाइन उपलब्ध संस्करण में राय की माफी भी शामिल है। राय ने कहा, ‘‘इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, हम कुछ आक्रामक, अपमानजनक भाषा के लिए फिर से माफी मांगना चाहते हैं जो शो में गेस्ट द्वारा इस्तेमाल किया गया था। यह एक लाइव शो है और हम अक्सर विवादित मुद्दों पर चर्चा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि लेकिन इस तरह की भाषा के इस्तेमाल का कोई कारण नहीं था और मैं फिर से सॉरी कहना चाहूंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e8mPiQ

कोई टिप्पणी नहीं