Breaking News

मणिपुर-म्यांमार सीमा पर एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका


मणिपुर से सटी म्यांमार की सीमा पर स्थित तमू शहर में सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है। इस घटना में आठ लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात म्यांमार की ओर से भारी गोलीबारी की आवाजें सुनायी दीं और गोलीबारी में घायल मणिपुर के मुख्य व्यापारिक शहर मोरे की ओर भाग गये। यह मामला तब सामने आया जब घायल सीमा पार कर भारत आ गए और उनका वहां मोरह अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गोलीबारी में घायल हुए तीन म्यांमार नागरिकों को उपचार के लिए इम्फाल स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई। मोरेह और तमू दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र के मुख्य व्यापारिक शहर हैं और लोग व्यापार और अन्य गतिविधियों के लिए दिन के समय बिना किसी भय के आते-जाते हैं। गौरतलब है कि कोविड महामारी के बाद आधिकारिक तौर पर व्यापारिक गतिविधियां बंद की गयी हैं और इस महामारी के फैलने से रोकने के लिए सीमा के द्वार बंद किए गए हैं। सीमा सुरक्षा के लिए तैनात असम राइफल्स ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले सभी ग्रामीणों से अगर कोई म्यांमार का नागरिक दिखाई देने पर या फिर घुसपैठ को रोकने के लिए उन्हें रिपोर्ट करने के लिए कहा है। सीमा पर से गैर कानूनी ढंग से व्यापारिक गतिविधियां लगातार होती रहती हैं और सुरक्षाकर्मी उन लोगों को पकड़ते रहते हैं जो दैनिक आधार पर वस्तुओं की तस्करी करते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3srzr8T

कोई टिप्पणी नहीं