दिल्ली में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, इस चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने कर दिया सूपड़ा साफ

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने परचम लहराया है। वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर पिछले चुनाव में इनमें से एक सीट पर काबिज रही भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी। पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर से कांग्रेस को जीत मिली है। यह वही इलाका है, जो दंगे में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। वहीं शानदार प्रदर्शन के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं- हो गया काम, जय श्री राम। इन उपचुनावों को अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा था।बता दें कि कल्याणपुरी वार्ड से आप के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने बीजेपी के सिया राम को 7,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। रोहिणी-सी वार्ड से आप के ही रामचंद्र ने 2,985 वोट से जीत दर्ज की। शालीमार बाग से आप कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने 2,702 वोट से जीत हासिल की है। आप ने त्रिलोकपुरी वार्ड में भी अपना परचम लहराया। वहां पार्टी को 4,986 वोटों से जीत मिली। कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी जुबैर ने चौहान बांगर वार्ड में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी इशराक को हराया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kGUgKl
कोई टिप्पणी नहीं