Breaking News

अब पश्चिम बंगाल पहुंचे योगी आदित्यनाथ, थोड़ी देर में रैली को करेंगे संबोधित


पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में योगी आदित्यनाथ यहां एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद यह भाजपा की सबसे बड़ी रैली है। माना जा रहा है कि मालदा में योगी को उतारकर भाजपा की योजना यहां के हिंदू मतों को अपनी तरफ करने का है। बता दें कि यहां विधानसभा की 12 सीटें हैं और लगभग 50 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में 27 फरवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद अलग अलग मौकों पर इन मंत्रियों ने मतदाताओं से लुभावने वादे किए। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बात से इनकार किया है कि उसके नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और भाजपा पर ईसीआई को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r9e0ZI

कोई टिप्पणी नहीं