Breaking News

खौफनाक बदलाः दामाद ने जहर देकर ली ससुरालवालों की जान, पत्नी की हालत भी नाजुक


देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के इंद्रपुरी इलाके में जहर देकर एक परिवार के चार लोगों की जान लेने की कोशिश की गई। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य दो जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। हत्या के आरोप में परिवार के दामाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की सास और साली की मौत हो चुकी है। पत्नी और ससुर की हालत नाजुक है।पुलिस के अनुसार सभी की हत्या के लिए स्लो पॉइजन का उपयोग किया गया है। इससे इंसान के बाल उड़ने लगते हैं और शरीर में अन्य तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। अंत में उसकी मौत हो जाती है। वेस्ट दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम वरुण अरोड़ा है। उसके ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित घर से एक ग्लास में कुछ थैलियम मिला है। इसके मोबाइल फोन से भी पुलिस को इस केमिकल के लाने के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। बताया जाता है कि ससुराल की ओर से इसकी किसी बात पर बेइज्जती की गई थी। इसका बदला लेने के लिए इसने इस साल जनवरी में अपनी ससुराल में पत्नी समेत सभी को मछली में जहर मिलाकर दे दिया था।इसके बाद धीरे-धीरे परिवार के लोगों के बाल उडऩे लगे। 22 मार्च को गंगाराम अस्पताल से इंद्रपुरी पुलिस को इस बारे में कॉल मिली थी। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि इंद्रपुरी इलाके में रहने वाली अनिता देवी नाम की एक महिला को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टर ने पुलिस को अपनी आब्जर्वेशन में बताया कि महिला के ब्लड और यूरीन की जांच करने पर इसमें पॉइजन पाया गया है, जिसकी वजह से मौत भी हो सकती है।मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने जांच अपने पास ली। जांच में पुलिस को पता लगा कि जीके पार्ट-1 में रहने वाली दिव्या नाम की एक महिला को सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी भी हिस्ट्री पॉइजन की आ रही है। वह यहां वेंटिलेटर पर हैं। दिव्या आरोपी वरुण की पत्नी हैं। पुलिस को पता लगा कि मृतक अनीता की छोटी बेटी की भी बीएल कपूर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसमें भी पाइजनिंग के लक्षण थे।पुलिस जांच में पता चला कि अनीता के यहां काम करने वाली मेड के भी इसी तरह के लक्षण है। उसका इलाज आरएमएल में चल रहा है। मामले में पुलिस की समझ में आता जा रहा था कि यह मामला पूरे परिवार को जहर देकर मारने का लग रहा है।मामले में शव का आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी सीनियर डॉक्टर्स से डिटेल अटॉप्सी रिपोर्ट ली गई। मामले में जांच के दौरान परिवार के दामाद वरुण पर शक गहराया। पता लगा कि इसने जनवरी के महीने में वह ससुराल गया था। इसने सभी को मछली खिलाई थी। मछली और अन्य चीजों में ही इसने जहर मिलाकर परिवार को खिला दिया था। इसके बाद से ही परिवार की हालत खराब होती जा रही थी। पूछताछ में वरुण ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि ससुराल में हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही उसने ऐसा किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31gN0vX

कोई टिप्पणी नहीं