Breaking News

BJP ने Arvind Kejriwal को बताया सपनों का सौदागर, जानिए क्यों


भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को सपनों का सौदागर बताया है और कहा है कि कोई ऐसा महीना नहीं जाता, जब अरविंद केजरीवाल सरकार डीटीसी के बेड़े में नई बसें जोडऩे की घोषणा न करती हो, पर असल में एक भी बस नहीं आई।भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार सपनों की सौदागर है, पिछले एक साल से दिल्ली वालों को नई बसों का सपना बेच रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, डीटीसी रिकॉर्ड के अनुसार उसके पास 3600 बसें ही चलने योग्य हैं। इसके अतिरिक्त 2400 निजी क्लस्टर सेवा की बसें हैं और कुल मिलाकर 4200 बसें चलतीं हैं, जबकि जरूरत 11 हजार बसों की है, जिसके कारण अधिकतर बस रूट खाली जाते हैं और उन पर बसें चलती नहीं हैं। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अब बसों का और इंतजार नहीं कर सकती, बेहतर हो कि सरकार तुरंत तीन हजार निजी बसें अल्पकालिक ठेके पर लेकर डीटीसी के बेड़े में जोड़े और उन्हें देहात और बाहरी दिल्ली में चलाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mahmdr

कोई टिप्पणी नहीं