Aamir Khan, R Madhavan के बाद Paresh Rawal भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और साथ ही में इस दौरान उनके संपर्क में आए लोगों को अपना टेस्ट करवाने की भी सलाह दी। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा, दुर्भाग्य से मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। बीते 10 दिनों में मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, मैं उन सबसे अपना कोविड टेस्ट करवाने का अनुरोध करता हूं।उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, जल्दी से ठीक हो जाओ मेरे दोस्त। मेरा प्यार और मेरी दुआ हमेशा साथ है। राहुल देव लिखते हैं, जल्द स्वस्थ हो जाओ परेश भाई। शुभकामनाएं। रणवीर शौरी लिखते हैं, मैं आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं सर।गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बाद अब आर माधवन भी कोरोना पॉजिटिव हो गए।आर माधवन ने इस बात की जानकारी बेहद फनी अंदाज में दी। माधवन और आमिर एक फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं और इसी फिल्म का पोस्टर शेयर कर एक्टर ने अपने कोरोना वायरस से ग्रसित होने के बारे में बताया। माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा था कि फरहान ने रैंचो को फॉलो किया और वायरस हमेशा हमारे पीछे रहा लेकिन इस बार उसने हमें पकड़ लिया। ऑल इज वेल और कोविड जल्दी ठीक हो जाएगा। यह ऐसी जगह है जहां हम राजू को नहीं चाहते। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया. मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगा।परेश रावल आने वाले समय में बॉक्सिंग ड्रामा फिल्म ‘तूफान’ में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाले हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री म्रुनल ठाकुर भी हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 मई को रिलीज होगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sslkjD
कोई टिप्पणी नहीं