Breaking News

कोरोना की सुपर स्पीड: आज 60 हजार के करीब पहुंचा नए संक्रमितों का आंकड़ा, सात दिन में 66 फीसदी मामले बढ़े


भारत में कोरोना संक्रमण सुपर स्पीड पकड़ता जा रहा है। कोरोना की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में पिछले सात दिनों में कोरोना 66 प्रतिशत बढ़ गया और इस दौरान करीब एक लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से घटकर 95.28 प्रतिशत पर आ गया है। आज देश में 59,118 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के नए मामलों की यह गिनती 17 अक्टूबर के बाद सबसे अधिक है। वहीं 257 लोगों की जान यह वायरस पिछले 24 घंटे में ले चुका है। इसी के साथ देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या चार लाख के पार पहुंचकर 4,21,066 पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने भी माना है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर आई है, जिससे महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।25 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में भारत में हर दिन औसतन 47 हजार 442 नए मामले आ रहे थे। 28 अक्टूबर के बाद पहली बार सात दिन का औसत इतना ज्यादा पहुंचा। हालांकि, कोरोना के फैलने की दर पर नजर डालें तो आंकड़े और भी डराने वाले हैं। केवल सात दिन पहले ही देश में कोरोना के मामलों का औसत 28 हजार 551 था। ऐसे में साफ है एक सप्ताह में संक्रमण के नए मामले 66 प्रतिशत बढ़ गए है। यह 10 मई के बाद कोरोना वायरस के हर हफ्ते बढ़ते मामलों की दर में सबसे बड़ी उछाल है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u0hZcb

कोई टिप्पणी नहीं