पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बम धमाका, भाजपा के 6 कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के गोसबा में देशी बम विस्फोट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गये। यह विस्फोट गोस्बा थाने के अंतर्गत आरामपुर में हुआ, जहां भाजपा के छह कार्यकर्ताओं घायल हुए। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा विस्फोट के मामले में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने दावा किया कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। यह हमला विवाह समारोह से लौटते समय हुआ है। तृणमूल कांग्रेस ने इस विस्फोट की घटना में किसी तरह से उनके कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इन्कार किया और कहा कि कुछ लोग देशी बम बना रहे थे तभी विस्फोट हुआ जिसमें छह लोग घायल हो गए। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले आतंक फैलाने के लिए ये बम बना रहे थे। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PImlG5
कोई टिप्पणी नहीं