Breaking News

कोरोना वैक्सीन बनाने वाले पूनावाला की लाइफ स्टाइल उड़ाएगी होश, किराए पर लिया बंगला, किराया है 50 लाख प्रति सप्ताह


दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला कोरोना वैक्सीन की सफलता के लिए चर्चा में हैं। इसी के साथ अदार की लाइफस्टाइल की भी चर्चाएं हो रही हैं। महंगी गाड़ियों के शौकीन अदार अपनी लाइफस्टाइल पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। उनकी गाड़ियों के काफिले में कई विदेशी कारें शामिल हैं। अब अदार अपने नए बंगले को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने किराए पर लिया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, अदार पूनावाला ने लंदन के मेफेयर में एक बंगला किराए पर लिया है। इस बंगले का किराया तकरीबन 50 लाख रुपए प्रति सप्ताह है। 25,000 वर्ग फीट का यह बंगला तकरीबन 24 इंग्लिश होम्स के बराबर है। इसके साथ एक गेस्ट हाउस भी जुड़ा है। गौरतलब है कि मेफेयर लंदन का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां ब्रिटेन की कई बड़ी हस्तियां रहती हैं। हालांकि, पूनावाला के प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QDAvsr

कोई टिप्पणी नहीं