Breaking News

बुरी खबरः कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगाने के 30 मिनट बाद ही हुई व्यक्ति की मौत


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के अस्पताल में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दिए जाने के बाद 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय चिकित्सक के चालक के तौर पर काम करने वाले सुखदेओ किरदित को आज 11 बजे टीका दिया गया। उन्होंने बताया कि टीका केंद्र के प्रतीक्षालय में बैठे रहने के दौरान उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। उन्होंने बताया, इसके बाद किरदित को पास के आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों 30 मिनट के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।भिवंडी निजामपुरा नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के खरात ने बताया कि किरदित के मरने के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा । उन्होंने बताया कि उनकी चिकित्सा स्थिति का पता लगाया जा रहा है। किरदित के परिजनों ने बताया कि टीका लगवाने के लिये जब वह घर से निकले से वह पूरी तहर स्वस्थ थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/388DLld

कोई टिप्पणी नहीं