Breaking News

3 महीने बाद फिर दिखा कोरोना का खौफ, एक दिन में गई 312 लोगों की जान


देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। भारत में कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा पहली बार तीन सौ के पार पहुंच गया है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 62,714 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 312 लोगों की इस वायरस ने जान ली है। 24 दिसंबर के बाद संक्रमण के कारण हुई मौतों के यह उच्चतम मामले हैं। वहीं आज मिले कोरोना के नए मामलों की संख्या पिछले 163 दिन में मिले मामलों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ वर्तमान में भारत में कोरोना के लगभग 4.85 सक्रिय मामले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र में 166 से ज्‍यादा मरीजों की मौत हुई जो कि राज्‍य में 5 नवंबर 2020 के बाद से सबसे ज्‍यादा हैं। पंजाब में 46 मौतें, केरल में 14, छत्‍तीसगढ़ में 13, दिल्‍ली और मध्‍य प्रदेश में 10-10 मरीजों की जान चली गई।कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है, लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है। ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3w3BiTD

कोई टिप्पणी नहीं