आम जनता को लगातार 24वें दिन भी मिली राहत, आज इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत

घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 24वें दिन भी स्थिरता बनी रही। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/399OU5Q
कोई टिप्पणी नहीं