Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के विरोध में हुआ हिंसक प्रदर्शन, अब तक 14 घायल


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा 26 मार्च यानि कि आज से है। ऐसे में उनकी इस निर्धारित यात्रा के खिलाफ ढाका विश्वविद्यालय के परिसर में हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं। बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी और बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर पीएम मोदी शुक्रवार से लेकर शनिवार तक बांग्लादेश की यात्रा पर होंगे।घायलों में दो पत्रकार और सरकार समर्थक बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) के दो कार्यकर्ता शामिल हैं।ढाका विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को पीएम मोदी की यात्रा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वामपंथी छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कथित तौर पर बीसीएल के हमले के शिकार हुए। इसी दिन शहर के मोतीझील इलाके में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जुबो ओधिकार परिषद के कार्यकर्ता भी पुलिस के साथ भिड़ गए।‘प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एलायंस’ के बैनर तले वामपंथी छात्र संगठन पीएम मोदी के दौरे के विरोध में परिसर के वीसी चत्तर इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। इनका आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार शाम को करीब आठ बजे प्रदर्शनकारियों पर हमला किया गया। सभी 14 घायलों का ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब कानून लागू करने वालों ने प्रदर्शनकारियों को बाधित किया तो झड़पें हुईं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Psd6cW

कोई टिप्पणी नहीं