हैदराबाद की श्यामला ने रचा इतिहास, श्रीलंका से लगातार 14 घंटे तैरकर पहुंच गई भारत

भारत और श्रीलंका को विभाजित करने वाले 30 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य को 14 घंटे में पार कर हैदराबाद की गोली श्यामला ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। बुला चौधरी के बाद वह इस मुकाम को हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं।श्यामला ने श्रीलंका के तट से शुक्रवार को तडक़े 4.15 बजे अपने मिशन की शुरुआत की और 13 घंटे 43 सेकेंड तक लगातार तैरने के बाद तमिलनाड़ु के धनुषकोडि में पहुंचकर उन्होंने अपने सफर की समाप्ति की। बुला चौधरी ने साल 2004 में इस रिकॉर्ड को हासिल किया था। अभी कुछ ही साल पहले तैराकी को गंभीरता से लेने वालीं 46 वर्षीय श्यामला नेशनल ओपेन वॉटर गंगा रिवर स्वीमिंग कम्पटीशन जैसे नामी स्विमिंग इवेंट्स में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। इसमें उन्होंने 13 किलोमीटर की दूरी को एक घंटे 50 मिनट में तय किया था। रामेश्वरम से श्यामला ने अपनी इस जीत पर खुशी जताई। अपने इस मिशन के लिए श्यामला ने गाचीबोवली में तेलंगाना खेल प्राधिकरण के स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lxl7ci
कोई टिप्पणी नहीं