Breaking News

मिजोरम में म्यांमार से तस्करी कर लाए गए 12 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ बरामद


असम राइफल्स के जवानों और पुलिस ने मिलकर उत्तरी मिजोरम के कोलासिब जिले से 12 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की है। बड़े पैमाने पर की गई ड्रग्स जब्ती के अलावा एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।असम राइफल्स की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि अर्ध-सैन्य बल और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोलासिब जिले के कोवनपुई गांव, जो असम और मणिपुर सीमा के बीच पड़ता है, शुक्रवार रात एक छापा मारा। छापेमारी के दौरान यहां से सुरक्षाबलों ने 2.42 लाख मेथमफेटामाइन टैबलेट बरामद की। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, म्यांमार से तस्करी करके लाई गई ड्रग्स को राज्य के आबकारी विभाग को भेज दिया गया है, जबकि मामले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।अधिकारियों ने कहा कि विदेशी जानवरों और सरीसृपों सहित ड्रग्स और कई अन्य प्रतिबंधित चीजें अक्सर म्यांमार से तस्करी की जाती है, जो चार पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड के साथ 1,643 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31pMkVd

कोई टिप्पणी नहीं