Breaking News

एसयूवी सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने आ रही Skoda Kushaq, सामने आई दमदार डिजाइन

नई दिल्ली। स्कोडा ने गुरुवार को अपनी आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी कुशक के दो डिज़ाइन स्केच जारी किए। आगामी 18 मार्च को इसकी वैश्विक लॉन्चिंग की जाएगी। कुशक का आने वाला प्रोडक्शन-रेडी मॉडल स्कोडा विजन इन कॉन्सेप्ट कार का ध्यान दिलाता है जिसे आधिकारिक तौर पर ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया था।

Must Read: पेट्रोल या डीजल में कौन से फ्यूल वाली कार रहेगी आपकी जेब पर हल्की, ऐसे जानें

कंपनी ने हाल ही में भेजे गए एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कुशक फॉक्सवैगन समूह के मॉड्यूलर ट्रांसवर्स टूलकिट के MQB-A0-IN संस्करण पर आधारित होगा। कुशक स्कोडा और वोक्सवैगन ब्रांडों के भारत 2.0 अभियान के तहत पहले चार मॉडल में से एक होगा।

स्कोडा के मुताबिक इसकी आगामी कॉम्पैक्ट एसयूवी कुशक का नाम प्राचीन भारतीय संस्कृत भाषा 'कुशक' से लिया गया है, जिसका अर्थ है राजा या सम्राट।

स्कोडा ऑटो इंडिया पहले ही यह घोषणा कर चुकी है की 18 मार्च 2021 को भारत में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत का खुलासा इस साल बाद में किया जाएगा। भारतीय बाजार के लिए मिडसाइज एसयूवी का डिजाइन ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित स्कोडा विजन इन कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता है। पहला डिजाइन स्केच नए कुशक के फ्रंट को जबकि दूसरा रीयर लुक दिखाता है।

इसके बोनट में भी कुछ मस्कुलर लाइंस दी गई हैं जो कार की आक्रामकता को बढ़ाती हैं, जबकि इसकी प्रोफ़ाइल आपको कंपनी की अन्य एसयूवी जैसे Karoq और Kodiaq की याद दिलाती है, और इस प्रकार यह उनके नक्शेकदम पर चलती है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारत में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस एसयूवी को सीधी टक्कर देने जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pBkYVz

कोई टिप्पणी नहीं